TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Bhojpuri New Song: पवन सिंह का नया गाना ‘लोई के टोई’ का टीजर आउट, इस दिन रिलीज होगा सॉन्ग

Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके द्वारा गाए गाना दुनियाभर में धमाल मचाती है। वहीं फैंस उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पवन सिंह का नया गाना रिलीज होते ही हर तरफ छा जाता है। अगर आप भी पवन सिंह के फैन हैं […]

Pawan Singh New Bhojpuri Song Loi Ke Toi Teaser Out
Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके द्वारा गाए गाना दुनियाभर में धमाल मचाती है। वहीं फैंस उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पवन सिंह का नया गाना रिलीज होते ही हर तरफ छा जाता है। अगर आप भी पवन सिंह के फैन हैं और उनके नए गानों का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। पावर स्टार एक बार धमाका करने आ रहे हैं। पवन सिंह का नया गाना 'लोई के टोई' का टीजर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही इस गाने का रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है। तो चलिए जानते हैं विस्तार से। और पढ़िए –Year Ender 2022: भोजपुरी इंडस्ट्री की इन हस्तियों का चुनौती भरा रहा ये साल,जानिए स्टार्स का हाल

'Loi Ke Toi' का टीजर आउट

दरअसल, आदिशक्ति फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के इस नए गाने का धमाकेदार टीजर पोस्ट किया गया है। पवन सिंह ने भी अपने गाने का टीजर वीडियो शेयर किया है। टीजर के साथ इस गान के रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- adishifilms आप सब अपना प्यार दे इस गाने को। आ गया #Teaser नए अंदाज में लोकगीत के साथ। Power Star पवन सिंह & पुनिया प्रिया के आवाज में Feat.श्वेता महारा (लोई के टोई).. आप लोग देखना ना भूले। कल सुबह 09 बजे Only On #AdishiFilms पर धन्यवाद। और पढ़िएBhojpuri: क्या आकांक्षा दुबे करने वाली हैं शादी? समर सिंह संग पोस्ट कर जताया प्यार

इस दिन रिलीज होगा 'लोई के टोई'

अब इससे साफ हो जाता है कि पवन सिंह का नया गाना 'लोई के टोई' (Loi Ke Toi) कल यानी 21 दिसंबर, सुबह 09 बजे रिलीज होगा। टीजर के वीडियो में पवन सिंह एकदम डैसिंग लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं श्वेता महारा भी अपनी अदाओं से लोगों को घायल कर रही हैं। इससे पहले हाल ही में पवन सिंह का गाना 'कमरिया पतरे पतरे' रिलीज हुआ था, जिससे दर्शकों से काफी पसंद किया गया था। अब देखना यह होगा कि पवन सिंह के इस गाने को लोगों का कितना प्यार मिलता है। यहाँ पढ़िए - भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.