TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

शादी के 4 साल बाद टूटा पवन सिंह और ज्योति का रिश्ता, एक्टर ने मांगा तलाक

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले पवन सिंह एक बार फिर निजी जीवन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ताजा मिली जानकारी के अनुसार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने […]

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले पवन सिंह एक बार फिर निजी जीवन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ताजा मिली जानकारी के अनुसार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है। स्टार कपल ने आरा व्यवहार न्यायालय के फैमली कोर्ट में तलाक की दी अर्जी। पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि अभी इस मामले पर सुनवाई करने वाली बेंच ने उन्हें अगली तारीख दे दी है। आपको बता दें कि पवन सिंह की ये दूसरी शादी थी। ऐसा बताया जाता है कि उनकी पहली वाइफ ने शादी के महज 6 महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी। साल 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। हालांकि भोजपुरी स्टार की पर्सनल लाइफ विवादों से भरी हुई रही है। इनकी दूसरी शादी में काफी विवाद हुआ था। पवन सिंह कभी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के प्यार में गिरफ्त थे। पहली पत्नी की मौत के बाद अक्षरा सिंह ही पवन का सहारा बनी थीं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म के सिलसिले में अक्सर दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। धीरे-धीरे ये मुलाकात कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चल। वहीं दूसरी ओर दोनों की फिल्में हिट होती चली गईं। एक वक्त ऐसा आया जब अक्षरा सिंह ने खुलेआम अपने प्यार को इजहार भी कर दिया। लेकिन विवाद तब हुआ जब अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते में रहते हुए पवन सिंह ने ज्योति संग शादी कर ली थी। इसके बाद अक्षरा सिंह ने खुलेआम पवन सिंह के बारे में भला बुरा कहा था। हालांकि आज यह रिश्ता भी टूट गया है। अभी तक शादी टूटने की असल वजह सामने नहीं आई है। फैंस यह खबर सुन हैरान रह गए हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.