TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Nirahua Brother Accident: निरहुआ के बड़े भाई का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, कार के उड़े परखच्चे

Nirahua Brother Accident: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) ने परिवार पर दुखों का पहाड़ आ टूटा है। दरअसल, एक्टर के बड़े भाई विजय लाल यादव (Vijay Lal Yadav) का भयंकर एक्सीडेंट हुआ है। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है। अभिनेता ने बताया कि उनके उनके बड़े […]

Nirahua Brother Accident: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) ने परिवार पर दुखों का पहाड़ आ टूटा है। दरअसल, एक्टर के बड़े भाई विजय लाल यादव (Vijay Lal Yadav) का भयंकर एक्सीडेंट हुआ है। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है। अभिनेता ने बताया कि उनके उनके बड़े भाई विजय लाल यादव (Vijay Lal Yadav) का एक्सीडेंट हो गया है। दिनेश लाल यादव ने लिखा- लखनऊ जाते वक्त मेरे बड़े भाई दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस दुख जता रहे हैं और विजय लाल यादव (Vijay Lal Yadav) के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि विजय को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आपको बता दें विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे समाजवादी पार्टी के सदस्य के रूप में इस बार आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के दौरान प्रचार करते नजर आए थे। उन्होंने अपने भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ की जगह सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया था। हालांकि, चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को मात दे दी।    

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.