Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

पति संग हनीमून मना रही हैं निधि झा, गर्दन पर ‘लव बाइट’ दिखने के बाद फैंस ने पूछे सवाल

मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) कई दिनों से पति और भोजपुरी स्टार यश कुमार (Yash Kumar) के साथ हनीमून पर गई हुई हैं। 2 मई को ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की ग्रैंड वेडिंग में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हो […]

मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) कई दिनों से पति और भोजपुरी स्टार यश कुमार (Yash Kumar) के साथ हनीमून पर गई हुई हैं। 2 मई को ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की ग्रैंड वेडिंग में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हो पाए थे। एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेने के बाद दोनों मालदीव में हनीमून हॉलिडे एन्जॉय करने के लिए रवाना हुए थे। ऐसे में निधि ने हनीमून एन्जॉय करते हुए अपने कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इसी बीच उनकी एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो कि उन्होंने हाल ही में शेयर की है। फोटो देखने के बाद फैंस अब इस कपल की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

निधि झा ने पति यश कुमार के साथ ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि, ‘मेरा दिल हमेशा आपका है और रहेगा।’ इस तस्वीर में निधि झा ने ग्रीन कलर की फ्लोरल ड्रेस पहन रखी हैं। वहीं यश कुमार व्हाइट कलर के डॉटेड शर्ट और जीन्स में दिखाई दिए। इन दोनों कपल का प्यार करने का क्यूट अंदाज अब लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसी अंदाज को देखते हुए फैंस ने इस जोड़ी को परफैक्ट कपल का टैग भी दे दिया है।

इससे पहले निधि झा ने हनीमून एन्जॉय करते हुए एक लाइव वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने फैंस से बात करती नजर आई थीं। वहीं कई लोगों ने उनकी गर्दन पर लव बाइट के निशान को नोटिस भी किया था। इसके बाद कई लोगों ने रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस से इस लव बाइट पर कई सवाल भी पूछे थे। इतना ही नहीं निधि झा ने इस वीडियो पर आए कई सवालों का जवाब भी लोगों को दिया था।

First published on: May 15, 2022 07:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.