---विज्ञापन---

Neelam Giri Video: नीलम गिरी को हुआ शख्स से प्यार, बोलीं- ‘छोडूंगी ना तेरा साथ’

Neelam Giri Video: एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) अपनी अदाओं और जबरदस्त मूव्स के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन का हर कोई दीवाना है। वहीं नीलम गिरी की वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं और अब नीलम गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Oct 15, 2022 11:34
Share :
नीलम गिरी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशीयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Neelam Giri Video: एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) अपनी अदाओं और जबरदस्त मूव्स के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन का हर कोई दीवाना है। वहीं नीलम गिरी की वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं और अब नीलम गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे है।

ये भी देखें

Neelam Giri ने बरपाया कहर

नीलम गिरी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशीयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस पिंक कलर के टॉप में कहर बरपा रही हैं। साथ ही उनके एक्सप्रेशन ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ‘दिल तो खोया है’ (Dil to khoya hai) पर नजरों से खेलती देखी जा रही हैं। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि ये नीलम को पिया जी से काफी प्यार हैं। साथ ही गाना इतना मजेदार है कि फैंस इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

एक्ट्रेस की वीडियो ने बटोरी सुर्खियां

ये वीडियो अपलोड होने के साथ ही सुर्खियों में छा गया है। वीडियो को देख हर कोई बस नीलम गिरी का दिवाना हो गया है। उनकी अदाएं इतनी कातिलाना है कि सभी के पसीने छूट जा रहे हैं। वीडियो पर अभी तक 17,034 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- बवाल तो वहीं कई लोगों ने फायर और हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। आपको बता दें, नीलम गिरी की हर वीडियो अपलोड होते ही चर्चा का हिस्सा बन जाती है।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Oct 14, 2022 09:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.