---विज्ञापन---

Monalisa Video: मोनालिसा को रात भर सता रही किसी की याद, पोस्ट कर कहा- ऐसा क्यों?

Monalisa Video: मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों-गानों समेत हिंदी सीरियल्स में भी अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर बेहतरीन कंटेंट के जरिए फैंस को विजुअल ट्रीट देते देखा जाता है। इसी कड़ी में उनका […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Oct 19, 2022 12:07
Share :
मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

Monalisa Video: मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों-गानों समेत हिंदी सीरियल्स में भी अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर बेहतरीन कंटेंट के जरिए फैंस को विजुअल ट्रीट देते देखा जाता है। इसी कड़ी में उनका लेटेस्ट वीडियो (Monalisa Video) सामने आते ही छा गया है, जिसमें वो डांस कर लोगों के दिलों पर कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

ये भी देखें

Monalisa के वीडियो ने छुड़ाए फैंस के पसीने

मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस काफी सिजलिंग लुक में देखी जा रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा किसी के ख्यालों में डूबी हुई हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘ऐसा क्यों’ (Aisa Kyun) गाना चल रहा है। मोनालिसा इसमें काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उनकी अदाएं काफी कातिलाना लग रही हैं। जिसे देख फैंस के पसीने छूट रहे हैं।

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में है मोनालिसा का नाम

एक्ट्रेस का ये वीडियो देख लोग अपनी निगाहें उन पर से नहीं हटा पा रहे हैं। वीडियो शेयर कर मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा- ‘Aisa Kyun’। वीडियो पर अभी तक 4,974 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें, भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में मोनालिसा का नाम शुमार हैं। अपने फैशन और स्टाइल से एक्ट्रेस बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं। भोजपुरी सिनेमा के अलावा मोनालिसा कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Oct 18, 2022 04:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.