TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Monalisa B’day Celebration: मोनालिसा ने पति विक्रांत संग काटा केक, बर्थडे पर रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल

Monalisa B’day Celebration: मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। मोनालिसा की एक झलक पाने के लिए फैंस उनका घंटों तक इंतजार करते हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जिन्हें देखकर फैंस अपना होश खो बैठते हैं। वहीं आज मोनालिसा अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं और इस […]

Monalisa
Monalisa B'day Celebration: मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। मोनालिसा की एक झलक पाने के लिए फैंस उनका घंटों तक इंतजार करते हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जिन्हें देखकर फैंस अपना होश खो बैठते हैं। वहीं आज मोनालिसा अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास दिन को उन्होंने अपने पति विक्रांत (Vikrant) संग मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। और पढ़िएPoonam Dubey Video: पूनम दुबे ने शॉट ड्रेस में काटा बवाल, एक्सप्रेशन देख फैंस की थमी सांसे

पति संग काटा केक

मोनालिसा (Monalisa) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं, एक्ट्रेस अपने पति विक्रांत के साथ केक काटती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो बेड पर बैठी हुई हैं और उन्होंने शॉर्ट कलर की ड्रेस पहनी हैं। इसी के साथ वो पति विक्रांत के साथ केक काट रही हैं और दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं साथ ही रिएक्शन भी दे रहे हैं।

विक्रांत ने लिखा खास नोट

मोनालिसा (Monalisa) के बर्थडे वीडियो को विक्रांत ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा। विक्रांत ने लिखा कि, 'हैप्पी बर्थडे माई वर्ल्ड मोनालिसा।' लव यू।' इसी के साथ उन्होंने दिल और किस वाला इमोजी बनाया। मोनालिसा और विक्रांत की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और दोनों को साथ देखकर एक्साइटेड हो जाते हैं। मोनालिसा और विक्रांत फैंस की फेवरेट लिस्ट में भी शुमार हैं। और पढ़िए Namrata Malla Video: नम्रता मल्ला ने घाघरा पहन मटकाई कमर, अदाएं देख फैंस घायल

होटल में करती थी नौकरी

मोनालिया (Monalisa) की फैन फॉलोइंग काफी शानदार हैं। एक समय मोनालिसा कोलकाता के एक छोटे होटल में नौकरी करती थी। वहीं किस्मत ने उनका साथ दिया और वो आज भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हैं। मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है जिन्होंने सिनेमा में कदम रखने के बाद अपना नाम मोनालिसा रख लिया है। एक्ट्रेस अब तक 100 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसी के साथ वो कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा के गाने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देते हैं जिनके लोग दीवाने हैं। यहाँ पढ़िए - भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.