-विज्ञापन-

खेसारी लाल यादव की बेटी को मिली रेप की धमकी, एक्टर ने लगाई सीएम से मदद की गुहार

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी और उनकी बेटी से रेप की धमकी दी गई है। इस धमकी के मिलने के बाद एक्टर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मदद की गुहार लगाई है।

दरअसल भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की बेटी और पत्नी के लिए ऐसा कहने वाले यूट्यूबर का नाम गौतम सिंह बताया जा रहा है। मीडिया खबरों के अनुसार गौतम ने लाइव आकर खेसारी की टैटू वाली फैन सौम्या पोखरेल (Soumya Pokhrel Controversy) और खेसारी के परिवार को कई सारी भद्दी बातें बोलीं।खुद को इस शख्स ने पवन सिंह का फैन बताया है और खेसारी के अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।

खेसारी लाल यादव ने रविवार को ट्वीट कर एक यूट्यूबर का वीडियो शेयर किया है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मदद की गुहार लगाई है. इतना ही नहीं उन्होंने ट्विटर पर बिहार पुलिस को टैग करते हुए यह भी लिखा है कि अगर उनके परिवार को कुछ हुआ इसके जिम्मेदार बिहार पुलिस वाले होंगे।

खेसारी ने भी इसी वीडियो को शेयर करते हुए अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इस मानसिक विक्षिप्त और ज़हरीले इंसान पर ऐक्शन लें। गाली ही नही बल्कि मेरे बीवी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है।’सोशल मीडिया पर स्टार का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। फैंस खेसारी के सपोर्ट में आगे आए हैं।

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here