Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Khesari lal Yadav: ‘Tabla’ गाने का प्रमोशन के दौरान मचा बवाल, युवक हुआ बेहोश

Khesari lal Yadav: मशहूर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तबला’ सोशल मीडिया पर छाया है। वहीं खेसारी लाल यादव ‘तबला’ एल्बम का प्रमोशन जोरों से कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वो पटना पहुंचे हुए थे, जहां जमकर बवाल मच गया। खबर के मुताबिक खेसारी लाल यादव को देखने आया एक युवक […]

Khesari lal yadav
Khesari lal yadav

Khesari lal Yadav: मशहूर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तबला’ सोशल मीडिया पर छाया है। वहीं खेसारी लाल यादव ‘तबला’ एल्बम का प्रमोशन जोरों से कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वो पटना पहुंचे हुए थे, जहां जमकर बवाल मच गया। खबर के मुताबिक खेसारी लाल यादव को देखने आया एक युवक बेहोश हो गया।

खेसारी लाल के इवेंट में युवक की बिगड़ी तबीयत

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव का फैन फॉलोविंग अच्छा खासा है। यही कारण है कि फैंस उन्हें एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। उनका कहीं शो होता है तो लाखों की संख्या में लोग पहुंच जाते हैं। इसी तरह जब लोगों को पता चला कि खेसारी लाल ‘तबला’ गाने (Khesari lal Yadav Tabla song) का प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे हैं, तो उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ की वजह से खेसारी लाल के एक फैन की तबीयत इतनी खराब हुई कि वो बेहोश हो गया।

खेसारी लाल ने की मदद की अपील

रिपोर्ट के मुताबिक, बेहोश युवक को होश में लाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने उसके मुंह पर पानी की छींटे मारी। तब कहीं जाकर उसकी सांसे चलना शुरू हुई। खेसारी लाल के फैन की हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उसे फौरन हॉस्पिटल भेजना पड़ा। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। भीड़ के कारण खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) उस बेहोश युवक तक नहीं पहुंच सके, लेकिन माइक से लगातार हिदायत देते रहे की जल्द से जल्द उस युवक को अस्पताल ले जाया जाए।

First published on: Nov 02, 2022 04:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.