लिट्टी-चोखा बेचने से लेकर भोजपुरी सुपरस्टार बनने तक, कुछ ऐसी है खेसारी लाल यादव की कहानी

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल यादव आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार ने अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी संघर्ष किया था। आइए जानते हैं खेसारी लाल यादव के बारे में कुछ अनसुनी बातें:

बिहार प्रदेश में जन्मे खेसारी लाल यादव के लिए उनकी लाइफ का शुरुआती दौर बेहद मुश्किल भरा रहा। ऐसा बताया जाता है कि भोजपुरी स्टार एक समय में काम की तलाश के लिए बिहार से दिल्ली आए थे। उन्होंनेे पेट पालने के लिए बिहार में मजदूरी और फिर दक्षिण दिल्ली में सड़क किनारे लिट्टी-चोखा बनाकर बेचा है। इतना नहीं उनका बचपन भी आर्थिक तंगी में गुजरा है। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में किया था। हालांकि आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में खेसारी लाल यादव, हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं।

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी जगत में पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला से’ हासिल हुई। साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वो भोजपुरी फिल्म जगत के स्टार बन गए। वे अपनी गायकी में ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में गीतों को खुद अपनी आवाज दी है। खेसारी लाल यादव का सॉन्ग ‘ठीक है’ (Thik hai Song) ने उन्हें रातों-रात नेशनल स्टार बना दिया था। आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार बिग बॉस (Bigg Boss) में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

- विज्ञापन -

 

खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों स्टार के सॉन्ग्स जमकर धूम मचा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे संग इनकी फिल्म ‘आशिकी’ भी रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आजकल अफवाहों का बाजार गर्म है कि खेसारी लाल यादव जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं।

Don't miss

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने रणबीर कपूर को कहा Skinny White Rat, बिना नाम लिए किया अटैक

Kangana Ranaut: अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर द्वारा भगवान...

Harley-Davidson X 440: लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, जानें कीमत और फीचर्स 

Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन की पहली मेड इन इंडिया बाइक Harley-Davidson...

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने रणबीर कपूर को कहा Skinny White Rat, बिना नाम लिए किया अटैक

Kangana Ranaut: अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर द्वारा भगवान राम की भूमिका निभाने की खबरों के बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी...

Maitreyi Ramakrishnan: ‘नेवर हैव आई एवर’ स्टार मैत्रेयी रामकृष्णन ने सामी-सामी पर किया डांस, रश्मिका मंदाना ने किया कमेंट

Maitreyi Ramakrishnan: वेब सीरीज 'नेवर हैव आई एवर' स्टार मैत्रेयी रामकृष्णन ने 'पुष्पा: द राइज' के गाने फेमस गाने 'सामी सामी' पर जबरदस्त डांस...

Aaj Ke Baad Song Out: कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी का लेटेस्ट सॉन्ग ‘आज के बाद’ हुआ रिलीज

Aaj Ke Baad Song Out: साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (Satyaprem Ki Katha) का लेटेस्ट सॉन्ग आज के बाद सोशल मीडिया पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version