-विज्ञापन-

लिट्टी-चोखा बेचने से लेकर भोजपुरी सुपरस्टार बनने तक, कुछ ऐसी है खेसारी लाल यादव की कहानी

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल यादव आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार ने अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी संघर्ष किया था। आइए जानते हैं खेसारी लाल यादव के बारे में कुछ अनसुनी बातें:

बिहार प्रदेश में जन्मे खेसारी लाल यादव के लिए उनकी लाइफ का शुरुआती दौर बेहद मुश्किल भरा रहा। ऐसा बताया जाता है कि भोजपुरी स्टार एक समय में काम की तलाश के लिए बिहार से दिल्ली आए थे। उन्होंनेे पेट पालने के लिए बिहार में मजदूरी और फिर दक्षिण दिल्ली में सड़क किनारे लिट्टी-चोखा बनाकर बेचा है। इतना नहीं उनका बचपन भी आर्थिक तंगी में गुजरा है। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में किया था। हालांकि आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में खेसारी लाल यादव, हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं।

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी जगत में पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला से’ हासिल हुई। साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वो भोजपुरी फिल्म जगत के स्टार बन गए। वे अपनी गायकी में ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में गीतों को खुद अपनी आवाज दी है। खेसारी लाल यादव का सॉन्ग ‘ठीक है’ (Thik hai Song) ने उन्हें रातों-रात नेशनल स्टार बना दिया था। आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार बिग बॉस (Bigg Boss) में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

 

खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों स्टार के सॉन्ग्स जमकर धूम मचा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे संग इनकी फिल्म ‘आशिकी’ भी रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आजकल अफवाहों का बाजार गर्म है कि खेसारी लाल यादव जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं।

Latest

Don't miss

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज करेगा अनुपमा से रिश्ता खत्म ? छोटी अनु करेगी माया का पर्दाफाश

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा की पॉपुलेरिटी लगातार बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स हर वह कोशिश में लगे हुए...

Uorfi Javed: जालीदार ड्रेस से उर्फी जावेद ने ढका बदन, जानिए क्यों कहा -मुझे चुटकी काटो !

Uorfi Javed: उर्फी जावेद इंटरनेट सेंसेशन हैं। आए दिन वे अपने लुक से तहलका मचा देती हैं। उर्फी जावेद अपने फैंस के लिए आए...

Priyanka Chopra: अब प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर ने भी तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री के बारे में कही बड़ी बात

Priyanka Chopra: पिछले कुछ वक्त से प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड में हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here