---विज्ञापन---

Dimpal Singh Video: डिंपल सिंह ने काले रंग की साड़ी में ढाया कहर, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

Dimpal Singh Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस डिंपल सिंह (Dimpal Singh) के एक्टिंग के लोग कायल हैं। डिंपल सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती हैं। जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं और प्यार देते हैं। इसी बीच डिंपल […]

Dimple Singh Video
Dimple Singh

Dimpal Singh Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस डिंपल सिंह (Dimpal Singh) के एक्टिंग के लोग कायल हैं। डिंपल सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती हैं। जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं और प्यार देते हैं। इसी बीच डिंपल सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम आइडी से एक वीडियो शेयर की हैं, जो लोगों के बीच छा गया है। इस वीडियो को अभी तक हजारो लोग देख चुके हैं।

पवन सिंह के इस गाने पर डिंपल सिंह ने ढाया कहर

दरअसल, डिंपल सिंह अपने इंस्टाग्राम पर एक रील बनाई हैं, जिसमें वो भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के सॉन्ग ‘सडिया करिया लेले अईहा’ पर अपनी अदायें दिखा रही हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो में काले रंग की साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं। डिंपल सिंह अपनी अदाओं से फैंस को पागल बना दी हैं। एक्ट्रेस द्वारा वीडियो को अपलोड किए जानें के बाद ही फैंस के कमेंट और लाइक के बाढ़ आने लगे।

ये भी देखें

पवन सिंह के गानों का दिवाने हैं लोग

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के इस गाने को प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। पवन सिंह भोजपुरी के एक ऐसे अभिनेता और सिंगर हैं जिन्हें लोगों की ओर से खूब प्यार मिलता है। पवन सिंह के गाने रिलीज होते ही आग की तरह फैल जाते हैं और उसे मिलियन में व्यूज मिलते हैं। पवन सिंह के गाने पूरी दुनिया में बजता है, लेकिन भोजपुरी दर्शकों के बीच पवन सिंह का अलग ही क्रेज होता है। पवन सिंह भी अपने फैंस के उत्सुकता को बरकरार रखने के लिए आए दिन नए-नए सॉन्ग लॉन्च करते रहते हैं। फैंस पवन सिंह के गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Oct 22, 2022 05:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.