Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Manoj Tiwari: मनोज तिवारी के घर तीसरी बार ‘देवी’ का हुआ जन्म, तस्वीर पोस्ट कर साझा की खुशखबरी

Manoj Tiwari: भोजपुरी सुपरस्टार से लेकर सांसद बनने तक का सफर तय करने वाले मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बन गए हैं। उनके घर में एक बार फिर से बेटी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर दी है। मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी के साथ अस्पताल की […]

Manoj Tiwari: मनोज तिवारी के घर तीसरी बार 'देवी' का हुआ जन्म, तस्वीर पोस्ट कर साझा की खुशखबरी
Manoj Tiwari: मनोज तिवारी के घर तीसरी बार 'देवी' का हुआ जन्म, तस्वीर पोस्ट कर साझा की खुशखबरी

Manoj Tiwari: भोजपुरी सुपरस्टार से लेकर सांसद बनने तक का सफर तय करने वाले मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बन गए हैं। उनके घर में एक बार फिर से बेटी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर दी है। मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी के साथ अस्पताल की तस्वीर शेयर की है। पिक्चर शेयर करने के बाद से लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

ट्वीट कर शेयर की खुशखबरी

मनोज तिवारी ने ट्विटर पर खुशखबरी देते हुए अपनी वाइफ के साथ अस्पताल की एक तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर में मनोज की पत्नी सुरभि तिवारी हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और एक्टर सेल्फी ले रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है,’बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उसपर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे… सुरभि-मनोज तिवारी।’ इस तस्वीर में मनोज तिवारी और उनकी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है कि वो इस प्यारी सी नन्ही परी के आने से कितने खुश हैं।

और पढ़िएNeelam Giri-Pravesh Lal Yadav Dance Video: प्रवेश लाल यादव ने नीलम गिरी संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

गोदभराई का भी शेयर किया था वीडियो

हाल ही में मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी सुरभि की गोद भराई का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में मनोज तिवारी के चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफ-साफ नजर आ रही थी। उनकी पत्नी सुरभि तिवारी बेहद खुश नजर आ रही थीं। वीडियो में सुरभि बिल्कुल दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दे रही थीं। वीडियो को पोस्ट करते हुए मनोज तिवारी ने कैप्शन में लिखा,’कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते, बस महसूस कर सकते हैं।’

और पढ़िएViral Video: रानी चटर्जी का ट्रोलर्स पर वार, बोलीं- ‘चाटा मारकर…

तीसरी बार पिता बने हैं मनोज तिवारी

मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। इससे पहले उनकी दो प्यारी सी बेटियां हैं। मनोज तिवारी ने दो बार शादी की है। उनकी पहली पत्नी रानी से उनको एक बेटी हुई थी जिसका नाम उन्होंने ऋति (Rhiti) रखा है। मनोज तिवारी और रानी की शादी साल 1999 में हुई थी लेकिन शादी के 14 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। साल 2020 में एक्टर ने सुरभि के साथ दूसरी शादी की थी। सुरभि के साथ उनकी एक बेटी है जिसका नाम उन्होंने ‘सान्विका'(Sanvika) है। अब एक बार फिर से मनोज तिवारी बेटी के पिता बन गए हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Dec 12, 2022 08:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.