Chhath Song 2022: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सभी छोटे और बड़े सिंगर इन दिनों छठ गीत को लेकर बिजी नजर आ रहे हैं। आए दिन यूट्यूब पर नए-नए गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी तरह भोजपुरी के मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) भी लोगों के बीच नए छठ गीत ला रहे हैं। वहीं, लोगों के ओर से भी उनके गानों को खूब प्यार मिल रहा है। उनके गाने सोशल मीडिया धमाल मचा रखा है। हाल ही में रिलीज हुई पवन सिंह का नया गाना ‘पटना के घाट’ लोगों के बीच छाए हुए है और यह नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह उनका एक और छठ गीत ‘उगी सुरुज देव’ भी धमाल मचाए हुए है।
लोगों को पसंद आ रहा है पवन सिंह का छठ गीत
पवन सिंह का नया छठ गीत (Chhath Song 2022) ‘उगी सुरुज देव’ (Ugi Suruj Dev) को डीआरजे रिकॉर्ड्स (DRJ Records) के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह खुशबू जैन (Khushboo Jain) के साथ मिलकर गाया है। वहीं गाने को अरुन बिहारी (Arun Bihari) ने लिखा है। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके वीडियो में पवन सिंह और टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों पति-पत्नी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं और वो सूर्य देवता के उगने का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी देखें
- Pawan Singh Song: धमाल मचाने आ रहा है पवन सिंह का नया छठ सॉन्ग, जानें कब होगा रिलीज
- Chhath Puja 2022: सज-धजकर छठी मैया की पूजा करती नजर आईं रानी चटर्जी, देखें वीडियो
ट्रेंड कर रहा है पावर स्टार का सॉन्ग
26 अक्टूबर, 2022 को रिलीज हुए ‘उगी सुरुज देव’ (Ugi Suruj Dev) को सिर्फ 3 दिन में 95 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और अब ये करोड़ के क्लब में शामिल होने वाला है। ये सॉन्ग 6 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में दोनों ही स्टार्स की कैमिस्ट्री कमाल की है। आपको बता दें कि इससे पहले भी पवन सिंह के कई छठ गीत (Chhath Song 2022) रिलीज किए जा चुके हैं।
पवन सिंह के बारे में
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बात हो और पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम न आए ये कैसे हो सकता है। पवन सिंह भोजपुरी के मशहूर गायक और फिल्म के सबसे चहेते अभिनेता हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना (Pawan Singh New Song) रिलीज होते ही दर्शकों में जोश भर देता है। पवन सिंह ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उनके गानों को हर कोई पसंद करता है।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें