TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Brij Kishore Dubey Death: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भोजपुरी संगीतकार ब्रज किशोर की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत

Brij Kishore Dubey Death: नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भोजपुरी संगीतकार ब्रज किशोर दुबे (Brij Kishore Dubey) की 58 साल की उम्र में संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई है। सोमवार की शाम ब्रज किशोर दुबे की लाश पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के केशरी नगर स्थित एक बंद फ्लैट से बरामद हुई। यह फ्लैट ब्रज के दोस्त […]

Brij Kishore Dubey Death: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भोजपुरी संगीतकार ब्रज किशोर की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत
Brij Kishore Dubey Death: नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भोजपुरी संगीतकार ब्रज किशोर दुबे (Brij Kishore Dubey) की 58 साल की उम्र में संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई है। सोमवार की शाम ब्रज किशोर दुबे की लाश पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के केशरी नगर स्थित एक बंद फ्लैट से बरामद हुई। यह फ्लैट ब्रज के दोस्त का था। रिपोर्ट के मुताबिक, संगीतकार की लाश जब बरामद हुई तो उनके पैर बंधे हुए थे। यहाँ पढ़िए Neelam Giri Video: नीलम गिरी ने साड़ी में लगाए ठुमके, वीडियो ने इंटरनेट वर्ल्ड पर मचाया तहलका

बंद फ्लैट से बरामद हुई ब्रज किशोर की लाश 

संदिग्ध परिस्थितियों में ब्रज किशोर दुबे की लाश मिलने के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी हुई है। हालांकि, अबतक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ये हत्या है या आत्महत्या। वहीं मृतक ब्रज किशोर दुबे के दामाद महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया है कि जिस तरह से पैर बंधा हुआ था और उनका सर बाल्टी भरे पानी में था, लेकिन हाथ खुला हुआ था जिससे शक पैदा हो रहा है। बता दें कि ब्रज कुमार ने दो दिन पहले ही अपने दोस्त से फ्लैट की चाबी ये कहते हुए ली थी कि वो शांति में कुछ लिखना चाहते हैं। हालांकि जब अगले दिन संगीतकार ने फोन नहीं उठाया तो उनके दोस्त बेटे के साथ उन्हें खोजते हुए फ्लैट पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ा गया तो इस अनहोनी की जानकारी हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा अहम खुलासा 

पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार साही ने बताया कि जिस रूम से ब्रज की डेड बॉडी बरामद हुई वो कमरा अंदर से बंद था। साथ ही कमरे की खिड़की पर लोहे का ग्रिल लगा हुआ है जो काफी पुराना है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई हत्या करेगा तो अंदर से बंद कमरे से कैसे बाहर आएगा। पुलिस इस केस को आत्महत्या करार दे रही है। थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार साही ने बताया कि एसएसएल टीम जांच कर सुबूतों को अपने साथ ले गई है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा। यहाँ पढ़िए - Namrata Malla Video: नम्रता मल्ला के जबरदस्त मूव्स ने की सारी हदें पार, फैंस की थमी सांसे

डेड बॉडी के पास बरामद हुआ सुसाइड नोट 

पुलिस को ब्रज किशोर दुबे की लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि, नोट में किसी को भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। ब्रज किशोर दुबे मूल रूप से रोहतास जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बिहार को संगीत की दुनिया में बड़े मुकाम पर पहुंचाया था। यहाँ पढ़िए - भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.