Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri Video: प्राची सिंह ने नहाते हुए पानी में लगाई आग, फैंस हुए बेकाबू

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी गाने आजकल बॉलीवुड के गानों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं आज-कल गुंजन सिंह (Gunjan Singh) के गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं अब गुंजन सिंह का एक गाना ‘नीला-नीला पानी’ (Neela Neela Paani) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्राची सिंह (Prachi Singh) धमाकेदार […]

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी गाने आजकल बॉलीवुड के गानों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं आज-कल गुंजन सिंह (Gunjan Singh) के गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं अब गुंजन सिंह का एक गाना ‘नीला-नीला पानी’ (Neela Neela Paani) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्राची सिंह (Prachi Singh) धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

गुंजन सिंह और प्राची सिंह पर फिल्माए गए  ‘नीला नीला पानी’ गाने को 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने का वीडियो देखने से लगता है कि हनी सिंह और नेहा कक्कड़ के मशहूर गाने ‘आज ब्लू है पानी’ की तर्ज पर फिल्माया गया है। प्राची को भोजपुरी सिनेमा की सनी लियोनी कहा जाता है, चूंकि वो अपने बोल्ड अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं।

 

यहाँ पढ़िए –  Video: आम्रपाली दुबे से निरहुआ ने किया प्यार का इजहार, डांस से करने चले थे इंप्रेस

 

नीला नीला पानी में गुंजन सिंह और प्राची सिंह की जबरदस्त केमैस्ट्री देखने को मिल रही है। प्राची इस म्यूजिक वीडियो में भी अपने हुस्न का जलवा बिखरेती हुई नजर आ रही हैं जिसे देख लोगों की आंखें खुली रह जा रही हैं। वहीं इस गाने को बॉस भोजपुरी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

बता दें, इस गाने के लिरिक्स गौतम राज ने ने लिखे हैं, जबकि संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। बता दें कि गाना ‘नीला नीला पानी’ का निर्माण श्रेयष फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।

 

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

 

First published on: Jun 08, 2022 02:32 PM