Monalisa Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) को कौन नहीं जानता। टीवी से लेकर फिल्मों तक उन्होंने अच्छी खासी पहचान बना रखी है। भोजपुरी इंडस्ट्री में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। टीवी से लेकर फिल्मों और फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक एक्ट्रेस ने अच्छी खासी पॉपुलारिटी हासिल कर ली है। इन्हीं फैंस के लिए एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो (Monalisa Video)
अब इन्ही फैंस के लिए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को मोनालिसा का ये वीडियो बेहद पसंद आया है और वे इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
डांस करते नजर आईं एक्ट्रेस
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो अपलोड किया है। इस क्लिप में मोनालिसा एक बॉलीवुड गाने में डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा ने खूबसूरत सी साड़ी पहन रखी है।एक्ट्रेस मोनालिसा के इस क्लिप पर फैंस जमकर रिएक्ट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।
बिग बॉस से मिली पॉपुलारिटी
मोनालिसा ने पहले तो भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाया है। इसके साथ ही रियालिटी शो बिग बॉस में भी वो काफी पॉपुलर रही थीं। इस शो के बाद से ही मोनालिसा की लोकप्रियका बढ़ गई। फिलहाल मोनालिसा टीवी शोज में अपना जलवा बिखेर रही हैं। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।