Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri Video: फिर फैंस पर चढ़ा मनोज तिवारी का खुमार, ‘रिंकीया के पापा’ ने उड़ाया गर्दा

Bhojpuri Video: मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भोजपुरी सिनेमा के काफी पसंद किए जाने वाले एक्टरों में से एक हैं। हालांकि लोगों को उनकी एक्टिंग से ज्यादा मनोज तिवारी के गाए हुए गाने पसंद आते हैं। इसी बीच सुपरस्टार की फिल्म ‘ऊपरवाली के चक्कर में’ का गाना ‘रिंकिया के पापा’ इन दिनों खूब फेमस हो रहा […]

Bhojpuri Video: मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भोजपुरी सिनेमा के काफी पसंद किए जाने वाले एक्टरों में से एक हैं। हालांकि लोगों को उनकी एक्टिंग से ज्यादा मनोज तिवारी के गाए हुए गाने पसंद आते हैं। इसी बीच सुपरस्टार की फिल्म ‘ऊपरवाली के चक्कर में’ का गाना ‘रिंकिया के पापा’ इन दिनों खूब फेमस हो रहा है। इस गाने को खुद मनोज तिवारी ने ही गाया है। जबके इसके लिरिक्स प्रभुनाथ ने लिखे हैं।

मनोज तिवारी का ये गाना एवरग्रीन रहा है और आज भी लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ रहा है। मनोज तिवारी के इस गाने को आज भी सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद करते है। इतना ही नहीं ‘रिंकिया के पापा’ सॉन्ग ने अपना एक ऐसा औदा बना लिया है, जिसे सुनने के बाद लोगों का रिएक्शन आना तो लाजमी सी बात है।

 

और पढ़िए –  Bhojpuri: रक्षा गुप्ता ने श्रीदेवी को किया याद, ‘मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां’ पर मटकाई कमर

 

 

  और पढ़िए –  Bhojpuri Video: प्राची सिंह ने नहाते हुए पानी में लगाई आग, फैंस हुए बेकाबू

 

मनोज तिवारी ने एक सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में चलकर वो भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार बने और राजनीति की दुनिया में नाम कमाया। भोजपुरी इंडस्ट्री में हर साल नए-नए गाने बनाए जाते हैं, लेकिन कई गाने या कई फिल्में ऐसी होती हैं जो लोगों के जहन में बस जाती हैं। उन ही गानों में से ‘रिंकिया के पापा’ भी एक है। वहीं किसी भी फंक्शन में आपको ये गाना सुनने को मिल ही जाता होगा।

इसी के साथ आपको बता दें कि फैंस ने इस गाने को लोकप्रिय बनाने के साथ साथ बहुत प्यार भी दिया है। वही मनोज तिवारी के देश-विदेश के फैंस भी इस गाने पर थिरकते नजर आते हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 15, 2022 12:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.