---विज्ञापन---

Bhojpuri Video: खेसारीलाल यादव संग आम्रपाली दुबे ने किया रोमांस, फैंस ने की जमकर तारीफ

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा(Bhojpuri Industry) में अपना जलवा बिखर चुकी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी सिनेमा का बड़ा चेहरा हैं। आम्रपाली दुबे का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार होता है। अपनी खूबसूरती और जानदार अभिनय की वजह से आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वही भोजपुरी इंडस्ट्री […]

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा(Bhojpuri Industry) में अपना जलवा बिखर चुकी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी सिनेमा का बड़ा चेहरा हैं। आम्रपाली दुबे का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार होता है। अपनी खूबसूरती और जानदार अभिनय की वजह से आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वही भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने गाने ‘अपना दिल के’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

और पढ़िए –  Bhojpuri Song: इस हसीना संग फरार हुए खेसारी लाल यादव, कहा- ठीक है!

 

 

ये गाना अप्रैल में रिलीज किया गया था, जिसमें आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey New Song) और खेसारीलाल यादव के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इसी के साथ आपको बता दें कि गाना ‘अपना दिल के’ (Apna Dil Ke) अब सोशल मीडिया पर वायरल होता जा रहा है। यह गाना फिल्म ‘आशिकी’ का है। सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फैन्स को खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी खूब पसन्द आ रही है।

और पढ़िए –  Bhojpuri Song: निरहुआ का कुर्ता उठाकर आम्रपाली ने मांगा प्यार, गोद में बैठ किया रोमांस

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह गाना पहाड़ो और नदियों के बीच फिल्माया गया है। यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को अबतक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि हाल ही में खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav Film) और आम्रपाली की फिल्म ‘आशिकी’ रिलीज हुई थी। जिसको फैंस ने बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया था। दर्शकों की तरफ से इनकी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला। आम्रपाली के वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द एक्ट्रेस निरहुआ (Nirahua) साथ फिल्म ‘आई मिलन की रात’ और ‘कलाकंद’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

 

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 17, 2022 03:08 PM