Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri Song: काजल राघवानी का हुस्न देख खेसारी लाल यादव के उड़े होश, देखें वीडियो

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों की कमी नहीं है। पिछले कुछ समय में भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज काफी बढ़ गया है। ऐसे में दर्शकों के बीच भोजपुरी स्टार्स को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों […]

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों की कमी नहीं है। पिछले कुछ समय में भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज काफी बढ़ गया है। ऐसे में दर्शकों के बीच भोजपुरी स्टार्स को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में छाए हुए हैं।

दरअसल खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना ‘चुम्मा’ (Bhojpuri Song Chumma) इंटरनेट वर्ल्ड में छाया हुआ है। खेसारी और काजल का यह गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में स्टार्स रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। सॉन्ग में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव बीच सड़क पर रोमांस करते दिख रहे हैं। खेसारीलाल और काजल के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रहीं है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि काजल राघवानी सॉन्ग में लाइट ब्लू रंग की साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं गाने में काजल के लटके-झटके पर खेसारी लाल फिदा होते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना’ (Pyar kiya To Nibhana) सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और खूशबू जैन (Khushboo Jain) ने मिलकर गाया है।वहीं इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इस भोजपुरी सॉन्ग को म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है।सोशल मीडिया पर खेसारीलाल यादव और काजल की जोड़ी धूम मचा रही है।

First published on: May 15, 2022 02:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.