Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri Sawan Song: खेसारी का एक और धमाका, वायरल हो रहा है ‘बेदर्दा दर्द देले बा’

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय में कई भोजपुरी गाने रिलीज किए जो काफी वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में उनका नया गाना सामने आया है, जिसका नाम है ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ (Bedarda Dard […]

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय में कई भोजपुरी गाने रिलीज किए जो काफी वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में उनका नया गाना सामने आया है, जिसका नाम है ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ (Bedarda Dard Dele Ba), और ये गाना एक सावन गीत है।

खेसारी के हालिया रिलीज गाने ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ में भोजपुरी एक्ट्रेस खुशी सिंह नजर आ रही हैं। वीडियो में खेसारी और खुशी को एक साथ कांवर लेकर जल चढ़ाने के लिए जाते हुए देखा जा सकता है। मगर बीच रास्ते खुशी को थकान होती है और खेसारी उनसे फिर भी चलने के लिए कहते हैं। वीडियो में दोनों ने पति पत्नी की भूमिका निभाई है और इनकी केमिस्ट्री फैंस को पसंद आती नजर आ रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में कांवरियों की भीड़ भी देखी जा सकती है।

और पढ़िए –गुंजन सिंह की चमकी किस्मत जब ‘भोला जी किये भक्त को कॉल’

और पढ़िए –आशीष वर्मा का गाना ‘भोले तेरी लीला’ छू रहा है फैंस का दिल

गाने में आवाज दिया है खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने। बोल लिखे हैं कृष्णा बेदर्दी ने और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को अब तक 17 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। वहीं 1 लाख के करीब लोगों ने इसपर लाइक बटन प्रेस कर प्यार बरसाया है।

 

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jul 26, 2022 01:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.