Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri Sawan Song: गुंजन सिंह की चमकी किस्मत जब ‘भोला जी किये भक्त को कॉल’

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना है और तरफ भोले बाबा के भक्तों पर उनका खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। भोलेनाथ जिन्हें मस्तमौला मिजाज और अवगढ़दानी के रूप में जाना जाता है उनके भक्त भी उसी रूप में उनकी भक्ति करते देखे जाते हैं। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सावन […]

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना है और तरफ भोले बाबा के भक्तों पर उनका खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। भोलेनाथ जिन्हें मस्तमौला मिजाज और अवगढ़दानी के रूप में जाना जाता है उनके भक्त भी उसी रूप में उनकी भक्ति करते देखे जाते हैं।

ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सावन गीत रिलीज हो रहे हैं, जिसमें कभी भक्त उन्हें दुखी होके याद करता है, तो कभी उनके साथ कोका कोला पीता है और इस बार तो हद ही हो गई है। इस बार जो गाना रिलीज हुआ है, उसमें भोलो बाबा ने अपने भक्त को कॉल किया है, इस गाने का नाम भी यही है ‘भोला जी किये भक्त को कॉल’ (Bhola Ji Kiye Bhakt Ko Call)।

जी हां, नाम से ही मजेदार लग रहा ये सावन गीत इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है, जिसे भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार सिंगर गुंजन सिंह (Gunjan Singh) ने रिलीज किया है। गाने के वीडियो में महिमा सिंह भी देखी जा सकती है। महादेव भी वीडियो में अपने भक्त को फोन कॉल करते नजर आ रहे हैं।

और पढ़िए – खटिया से खटिया सटाकर आम्रपाली और निरहुआ को चढ़ा रोमांस, देखें वीडियो

गाने में आवाज दिया है, गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने। बोल लिखे हैं अमन अलबेला ने और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने। गाने को गुंजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया है, जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jul 26, 2022 01:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.