---विज्ञापन---

Bhojpuri Sawan Geet: रिलीज होते ही ट्रेंड कर रहा पवन सिंह का गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’

मुंबई: सावन का महीना शुरू होते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में भी बहार आ गई है। अरविंद अकेला कल्लू, प्रमोद प्रेमी यादव, खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे के बाद अब भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह भी फैंस के लिए सावन स्पेशल गीत लेकर हाजिर हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार गायिकी को लेकर […]

मुंबई: सावन का महीना शुरू होते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में भी बहार आ गई है। अरविंद अकेला कल्लू, प्रमोद प्रेमी यादव, खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे के बाद अब भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह भी फैंस के लिए सावन स्पेशल गीत लेकर हाजिर हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार गायिकी को लेकर मशहूर पवन सिंह (Pawan Singh New Song) के नए भोजपुरी गाने का नाम है, ‘ले जात बाड़ू देवघर’ (Le Jaat Badu Devghar) जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

सावन के पहले सोमवार के मौके पर पवन सिंह के इस गाने को भोलेनाथ के श्रद्धालुओं का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने का वीडियो पवन सिंह और भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) पर फिल्माया गया है। वीडियो में अकांक्षा गेरुआ रंग के कपड़े और माथे पर रुद्राक्ष की माला बांधे देखी जा सकती हैं। बोलबम गीत (BolBam Song 2022) में अकांक्षा पवन सिंह को देवघर ले जाने के लिए रेडी करती नजर आ रही हैं।

और पढ़िए –बॉलीवुड के छह सितारे जो अपनी मेहनत की बदौलत बने ‘मुकद्दर के सिंकदर’

 

 

रिलीज के 24 घंटों के भीतर ही वायरल हो रहे इस गाने में पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। बोल विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। पवन सिंह का ये लेटेस्ट सॉन्ग यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jul 18, 2022 03:31 PM