Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri: पवन सिंह और शिल्पी राज ने फिर उड़ाया गर्दा, ‘घाव दे देबे’ गाना सोशल मीडिया पर छाया

Bhojpuri: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) अब पहले के मुकाबले कई गुना तेजी से आगे बढ़ रही है और अब लोग भोजपुरी एक्टर-एक्ट्रेस को बखूबी जानने भी लगे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तो अब उनके फॉलोअर्स भी बढ़ते ही जा रहे हैं। इनका स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आता है। […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Nov 17, 2022 16:13
Share :
शिल्पी और पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर आ गए हैं जिसका नाम 'घाव दे देबे' (Ghaav de debe) हैं।

Bhojpuri: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) अब पहले के मुकाबले कई गुना तेजी से आगे बढ़ रही है और अब लोग भोजपुरी एक्टर-एक्ट्रेस को बखूबी जानने भी लगे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तो अब उनके फॉलोअर्स भी बढ़ते ही जा रहे हैं। इनका स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आता है। आए दिन कोई ना कोई भोजपुरी गाना सोशल मिडिया पर धूम मचाता रहता है।

पवन सिंह और शिल्पी राज ने किया जबरदस्त डांस

ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन के नाम से मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) की करोड़ों फैन फॉलोविंग हैं। पवन सिंह की जोड़ी सभी एक्ट्रेसेस के साथ बेहद पसंद की जाती है। लेकिन दर्शकों को इनकी और शिल्पी राज (Shilpi raj) की केमिस्ट्री खूब पसंद हैं। शिल्पी और पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर आ गए हैं जिसका नाम ‘घाव दे देबे’ (Ghaav de debe) हैं। इस गाने में दोनों ही कलाकार जबरदस्त डांस करते देखे जा रहे हैं।

फैंस ने वीडियो पर किया जमकर कमेंट

आपको बता दें, पवन सिंह और शिल्पी राज के इस गाने को यूट्यूब पर global music junction नाम के अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर होने के कुछ समय में ही ये फैंस को घायल कर रहे हैं। अभी तक इस वीडियो पर 131k लाइक्स आ चुकी है। साथ ही फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और एक्टर्स की तारीफ कर रहे हैं।

First published on: Nov 17, 2022 04:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.