Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri: नीलकमल ने सृष्टि संग खुलेआम किया रोमांस, बोले-‘इंडिया हिलेला ए जान’

Bhojpuri: भोजपुरी एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। वो अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। सिंगर का हर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। वही अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सृष्टि उत्तराखंडी (Shrishti Uttrakhandi) के साथ […]

Bhojpuri: भोजपुरी एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। वो अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। सिंगर का हर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। वही अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सृष्टि उत्तराखंडी (Shrishti Uttrakhandi) के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे है।

दोनों को एक साथ देखने का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है। दोनों की कैमिस्ट्री लोगों के सिर चढ़कर बोलती है और अब दोनों का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो सृष्टि के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं। इस वीडियो को
नीलकमल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दोनों जिस गाने पर डांस कर रहे हैं उस गाने का नाम ‘इंडिया हिलेला ए जान’ (India Hilela Ae Jaan) है।

और पढ़िए:-नीलकमल सिंह संग सृष्टि उत्तराखंडी ने लगाया रोमांस का तड़का, वीडियो ने उड़ाया गर्दा

वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अब तक इस वीडियो को पांच लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और दोनों को एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 12, 2022 01:53 PM