Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri: काजल राघवानी के हुस्न को देख पिघला खेसारी लाल का मन, देखें वीडियो

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी गाने हमेशा से ही लोगों को बेहद पसंद आए हैं। वहीं अब एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा हैं, जिसको लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला है। भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी के […]

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी गाने हमेशा से ही लोगों को बेहद पसंद आए हैं। वहीं अब एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा हैं, जिसको लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला है। भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी के दीवाने तो करोड़ों में है और पर्दे पर खेसारी लाल के साथ उनकी जोड़ी तो आए दिन तहलका मचाती ही रहती है। वहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाना ‘ऐसे बारा ना माचिस के तिली’ (Aise Baara Na Maachis Ke Tili) जमकर वायरल हो रहा है जिसको लोग लगातार सर्च कर रहे हैं। इस गाने में काजल अपने हॉट मूव्स से सबको मदहोश करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर खेसारी लाल यादव उनके साथ जमकर रोमांस कर रहे हैं। ये गाना 2021 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, जिसका जलवा अभी भी देखने को मिलता है। इस वीडियो को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अब तक इस वीडियो को 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लाइक्स भी आ गए हैं।

और पढ़िएVideo: निरहुआ ने खुलेआम अक्षरा सिंह की कमर पर किया किस, देखें फिर क्या हुआ

 

 

और पढ़िए –  Bhojpuri Video: प्राची सिंह ने नहाते हुए पानी में लगाई आग, फैंस हुए बेकाबू

काजल के वीडियो के लोग ऐसे दीवाने हैं कि उनके गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। वहीं ‘ऐसे बारा ना माचिस के तिली’ (Aise Baara Na Maachis Ke Tili) गाने पर तो लोग खुद भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, एक्ट्रेस काजल राघवानी (Actress Kajal Raghwani) ने 20 साल की उम्र में भोजपुरी सिनेमा में एंट्री कर ली थी और उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ काजल की जोड़ी को खासकर पसंद किया जाता हैं। काजल राघवानी ने रवि किशन (Ravi Kishan) और पवन सिंह (Pawan Singh) जैसे कई कलाकारों के साथ भी काम किया और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दी।

 

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 11, 2022 04:38 PM