---विज्ञापन---

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने एक्ट्रेस पूजा को दिखाया टशन, बोले- ‘ब्रांडेड लईका’

Bhojpuri: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। उनके गानों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं। दर्शकों के बीच उनकी जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती हैं। वहीं अब उनका नया गाना रिलीज हो गया है जो कि इंटरनेट का तापमान बढ़ा रहा […]

Bhojpuri: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। उनके गानों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं। दर्शकों के बीच उनकी जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती हैं। वहीं अब उनका नया गाना रिलीज हो गया है जो कि इंटरनेट का तापमान बढ़ा रहा है।

दरअसल, हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘ब्रांडेड लईका’ (Branded Layika) धमाल मचा रखा है जिसे फैंस बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है. फैन्स को इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव की एक्टिंग खूब पसंद आ रही है।

 

और पढ़िए –   निरहुआ ने आम्रपाली से मांगा प्यार, बोले-चुम्मा से दिहला ऊर्जा

 

वहीं इस गाने को अब तक चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और गाने को अब तक 80 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है जबकि 7 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है इस गाने में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस पूजा नजर आ रही है जिनकी कमेस्टी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही हैं।

 

और पढ़िए – अक्षरा सिंह का ‘मेकअप’ सॉन्ग रिलीज, एक्ट्रेस का दिखा ग्लैमरस अंदाज

 

वहीं खेसारी के साथ इस गाने को शिवानी सिंह ने गया है और इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप और पंकज बसुधारी ने लिखे हैं और जेपी तिवारी ने इसे म्यूजिक दिया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

 

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 03, 2022 03:30 PM