Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने ‘आराह में दोबारा’ किया रोमांस, देखें वीडियो

Bhojpuri Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के कलाकार सिर्फ एक ही चीज नहीं करते, बल्कि वो मल्टी टेलेंटेड काम करते हैं। इसी वजह से ऐसे कलाकारों के फैंस की कमी भी नहीं है। पिछले कुछ समय में भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज इतनी तेजी से बढ़ा है कि आजकल शादियों में भोजपुरी गानें सुनने को […]

Bhojpuri Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के कलाकार सिर्फ एक ही चीज नहीं करते, बल्कि वो मल्टी टेलेंटेड काम करते हैं। इसी वजह से ऐसे कलाकारों के फैंस की कमी भी नहीं है। पिछले कुछ समय में भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज इतनी तेजी से बढ़ा है कि आजकल शादियों में भोजपुरी गानें सुनने को मिल ही जाते हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच भोजपुरी स्टार्स को लेकर एक अलग सी दीवानगी भी देखने को मिलती हैं। इसी बीच हम आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी इन दिनों अपने एक गाने की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं।

 

और पढ़िए – अक्षरा सिंह ने लगाई आशिकों को फटकार, बुलेट पर दिखा एक्ट्रेस का रौबिला अंदाज

 

दरअसल इन दिनों भोजपुरी स्टार का सॉन्ग (Khesari Lal Yadav Song) ‘आराह में दोबारा’ (Ara Me Dobara) सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव अपनी लेडी लव के साथ घर में डांस कर रहे हैं। इस गाने को पिछले साल अगस्त में रिलीज किया गया था। लेकिन अब तक इस गानें का जलवा बरकरार है।

 

और पढ़िए – खेसारी लाल ने महिमा सिंह पर लुटाया प्यार, बोलीं- ‘सईयां जी सबर करी

 

यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 29,287,348 व्यूज मिल चुके हैं। फैंस के बीच भी इस गानें का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं इस हिट सॉन्ग को Play Tune Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

 

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 02, 2022 05:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.