Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने ‘सइयां के मुस्की’ पर लगाए जमकर ठुमके, देखें वीडियो

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) अपने बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं उनका कोई भी म्यूजिक वीडियो हो या फिर फिल्म है, सभी पर्दे पर आते ही धमाल ही मचा जाती है। वहीं अब एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया […]

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) अपने बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं उनका कोई भी म्यूजिक वीडियो हो या फिर फिल्म है, सभी पर्दे पर आते ही धमाल ही मचा जाती है। वहीं अब एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/CfVDUlCDwSP/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e1f83768-2a75-43b6-ad62-5d79b030f0f4

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी को-एक्ट्रेस के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो को महज कुछ ही घंटों में एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘सइयां के मुस्की’ (Saiya ke Muski) पर अपनी को-एक्ट्रेस के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं।

वीडियो में दोनों ही एक्टर्स के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। वहीं कमेंट सेक्शन की बात करें तो फैंस दोनों का डांस देखकर कमेंट की छड़ी लगा रहे हैं। कोई कैमिस्ट्री को सुपर बता रहा है तो कोई फनटास्टिक और ब्यूटीफुल कह रहा है। खेसारी लाल यादव के गाने ‘सइयां के मुस्की’ को 20 जून को Blue Beat Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया था।

First published on: Jun 30, 2022 02:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.