---विज्ञापन---

Bhojpuri: चांदनी सिंह से रूठे खेसारी लाल, बोले- ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’

Bhojpuri Hit: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने दमदार गानों की वजह से जाने-जाते हैं। वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके चाहे पुराने गाने हो या फिर नए सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। इन दिनों खेसारी लाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने […]

Bhojpuri Hit: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने दमदार गानों की वजह से जाने-जाते हैं। वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके चाहे पुराने गाने हो या फिर नए सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। इन दिनों खेसारी लाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

दरअसल, खेसारी का जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’ (Milte Marad Hamke Bhul Gai Lu) हैं। गानें में खेसारी अपनी गर्लफ्रेंड से नाराज नजर आ रहे हैं जिसके बाद वो खूब मना रही है लेकिन वो मानने को बिलकुल भी तैयार नहीं हैं। भोजपुरी गाना ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’ को अब तक 36 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गाने में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह (Chandani Singh) उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी को उनकी को-स्टार बार-बार उनका गुस्सा शांत करने की कोशिश करती हैं लेकिन वो अपनी नाराजगी को कम नहीं करते। लोगों को खेसारी का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वो वीडियो में क्यूट एक्सप्रेशन दे रहे हैं।

वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और इस पर अब तक 360 से ज्यादा मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को आदिशक्ति यूट्यूब चैनल ने नवंबर 2017 में रिलीज किया था लेकिन ये गाना आज भी धमाल मचा रहा है।

First published on: Jun 24, 2022 03:19 PM