Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri Hot Video: समर सिंह के ‘मुलायम गलिया’ गाने ने बढ़ाई गर्मी, श्वेता महारा ने भी दिखाया जलवा

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी एक्टर और सिंगर समर सिंह (Samar Singh) अपने देसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। समर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा देता है। उनके गानों और फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है। ऐसे में अब समर का नया म्यूजकि वीडियो (New Music Video) […]

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी एक्टर और सिंगर समर सिंह (Samar Singh) अपने देसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। समर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा देता है। उनके गानों और फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है। ऐसे में अब समर का नया म्यूजकि वीडियो (New Music Video) ‘मुलायम गलिया’ (Mulayam Galiya) रिलीज कर दिया गया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

समर सिंह का ये नया म्यूजकि वीडियो ‘मुलायम गलिया’ गाना रिलीज होते ही छा गया है। गाने के वीडियो महज एक ही दिन में एक मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। भोजपुरी गाना ‘मुलायम गलिया’ के वीडियो को सा रे गा मा हम भोजपुरी Saregama Hum Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में इस बार समर सिंह का देसी नहीं बल्कि वेस्टर्न स्टाइल देखने के लिए मिल रहा है।

आप वीडियो में देख सकते है कि, एक्टर ने चश्मा, जीन्स और शर्ट पहनी हुई है। बड़ी दाढ़ी में उनका लुक काफी जच रहा है। इस गाने के वीडियो में एक्टर जमकर ठुमके भी लगा रहे हैं। वीडियो में आप उनके साथ एक्ट्रेस श्वेता महारा (Shweta Mahara) को भी देख सकते हैं। श्वेता के साथ उनका ये पहला म्यूजिक वीडियो है। इस गाने के वीडियो को अब तक 26 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

अगर गाने की बात करें तो, इस गाने को समर सिंह के साथ सिंगर शिल्पी राज (Samar Singh-Shilpi Raj) ने गाया है। दोनों की आवाज में ये गाना काफी शानदार है। इसे समर सिंह और श्वेता महारा पर फिल्माया गया है। गाने के लिरिक्स प्रभु विष्णुपुरी ने लिखे हैं और म्यूजिक विकाश यादव ने दिया है और वीडियो का निर्देशन गोल्डी और बॉबी ने किया है जो लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

 

First published on: May 16, 2022 03:42 PM