Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri Hot Video: खेसारी लाल यादव और वेनु ने ‘बलमा के बुद्धि’ पर किया मस्ती भरा डांस

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ गाने के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं अब उनका एक और गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसे एक्टर ने खुद अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं अब उनका रोमांटिक वीडियो सॉन्ग ‘बलमा के […]

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ गाने के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं अब उनका एक और गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसे एक्टर ने खुद अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं अब उनका रोमांटिक वीडियो सॉन्ग ‘बलमा के बुद्धि’ (Balma Ke Budhi) रिलीज कर दिया गया है जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस वेनु (Vannu D Great) नजर आ रही हैं और अपनी हसीन अदाओं से लोगों का दिल ही जीत रही हैं। दरअसल, खेसारी लाल यादव के भोजपुरी सॉन्ग (Khesari lal yadav Bhojpuri Song) ‘बलमा के बुद्धि’ (Balma Ke Budhi) के वीडियो को PRA Films के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है जो लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं।

गाने के वीडियो में आप देख सकते है कि, एक्ट्रेस वेनु दी ग्रेट अपनी सिजलिंग अदाएं दिखा रही हैं और उनका ये गाना बेहद रोमांटिक है जिसमें उन्होंने अपना फिगर फ्लॉन्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इसमें खेसारी और वेनु पति-पत्नी का रोल प्ले कर रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।

गाने के वीडियो को आर्टिकल लिखे जाने तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 26 हजार से भी ज्यादा वीडियो को लाइक्स मिल चुके हैं। गाना ‘बलमा के बुद्धि’ (Balma Ke Budhi) को खेसारी लाल यादव ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है और वीडियो को VannuDGreat पर फिल्माया गया है और इसके लिरिक्स संगीतकार श्याम देहाती ने लिखे हैं।

First published on: May 18, 2022 06:08 PM