Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri: नीलम गिरी को देख दीवाने हुए फैंस, बोलीं-‘रंगबाज राजा’

Bhojpuri: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। एक्ट्रेस अपने एक्सप्रेशन को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। नीलम के वीडियो का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं और अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो कातिल अदाओं से लोगों का दिल […]

Bhojpuri: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। एक्ट्रेस अपने एक्सप्रेशन को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। नीलम के वीडियो का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं और अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो कातिल अदाओं से लोगों का दिल धड़का देती हैं जिसे देखकर फैंस अपना होश खो बैठते हैं।

इस वीडियो को नीलम गिरी (Neelam Giri Video) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें उनका दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस जिस गाने पर अदाओं के तीर चला रही हैं उस गाने का नाम ‘रंगबाज राजा’ (Rangbaaz Raja) है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में दिल और फायर वाला इमोजी बनाया जिसे देखकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

कमेंट सेक्शन की बात करे तो, फैंस नीलम गिरी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे हजारों फैंस हैं जो लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें ब्यूटीफुल बता रहा है तो कोई उनकी अदाओं की तारीफ करता नहीं थक रहा है। बता दें, नीलम गिरी एक्टिंग-डांस के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी छाई रहती हैं। यही वजह है कि उनके वीडियोज आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं।

First published on: Aug 14, 2022 04:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.