---विज्ञापन---

Bhojpuri Dance Video: मोनालिसा ने दिखाए किलर मूव्स, फैंस बोले- ‘बढ़ा दिया तापमान’

Bhojpuri Dance Video: मोनालिसा को भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे टॉप एक्ट्रेस कहा जाता है। यही नहीं एक्ट्रेस हिंदी सीरियल्स में भी अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकीं हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस को अक्सर बेहतरीन कंटेंट के जरिए फैंस को विजुअल ट्रीट देते देखा जाता है। इसी कड़ी में उनका […]

Edited By : Ojaswi Tripathi | Updated: Sep 15, 2022 14:45
Share :

Bhojpuri Dance Video: मोनालिसा को भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे टॉप एक्ट्रेस कहा जाता है। यही नहीं एक्ट्रेस हिंदी सीरियल्स में भी अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकीं हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस को अक्सर बेहतरीन कंटेंट के जरिए फैंस को विजुअल ट्रीट देते देखा जाता है। इसी कड़ी में उनका लेटेस्ट वीडियो (Monalisa Video) सामने आते ही छा गया है, जिसमें वो डांस कर लोगों के दिलों पर कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

मोनालिसा ने किया जबरदस्त डांस स्टेप

हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ‘कढ़ालिकुम पेनिन’ (kadhalikum pennin) पर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को जबरदस्त डांस स्टेप करते देखा जा रहा है। डांस करते हुए एक्ट्रेस काफी गजब एक्सप्रेशन दे रही हैं। अपने इस वीडियो में मोनालिसा ने ब्लैक जीन्स के साथ व्हाइट टॉप पहना है। उनका ये सिंपल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

एक्ट्रेस का लुक देख लोग हारे दिल

मोनालिसा ने अपने इस लुक के साथ बालों को खुला छोड़ा है। उनके खुले बालों को देख लोगों को दिल बाहर आ रहे हैं। बता दें, शेयर होते ही ये वीडियो सुर्खियों में छा गया है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को अपलोड कर कैप्शन में लिखा- ‘Loved This Tune… Just Casually Groove’। इस वीडियो को मोनालिसा के फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

यूजर्स ने किया दमदार कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो पर अभी तक 7,626 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही यूजर्स इस पर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि- ‘सो क्यूट’। दूसरे यूजर ने लिखा- ‘सपर्ब’। तो किसी ने एक्ट्रेस को अपनी फेवरेट पर्सन ही बता दिया।

First published on: Sep 15, 2022 02:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.