Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव से चांदनी सिंह हुई खफा, बोले-‘धोखेबाज हो गया’

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं जिन्हें पर्दे पर देखने का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं। वहीं अब उनका एक पुराने गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ये गाना इंटरनेट पर आते ही छा गया […]

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं जिन्हें पर्दे पर देखने का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं। वहीं अब उनका एक पुराने गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ये गाना इंटरनेट पर आते ही छा गया है जो इस वक्त तहलका मचा रहा है जिसे लोग बार-बार देख रहे है।

 

और पढ़िए – खेसारी का एक और धमाका, वायरल हो रहा है ‘बेदर्दा दर्द देले बा’

 

खेसारी लाल यादव का जो गाना वायरल हो रहा है उस गाने का नाम ‘धोखेबाज हो गया’ (Dhokhebaaz Ho Gaya) है जिसे अब तक करोड़ों लाइक्स मिल चुके है। वीडियो में आप एक्टर को कहते हुए सुन सकते हैं कि, ‘पहले ऐसा नहीं था, जैसे आज हो गया…धोखा खा खाके मैं भी धोखेबाज हो गया।’ इस गाने को एक्ट्रेस चांदनी सिंह और खेसारी पर फिल्माया गया है।

गाने में दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पंसद आ रही हैं। सआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को जारी किया गया है। गाने के बोल श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखे हैं जो इस वक्त इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। खेसारी का गना पुराना हो या नया पर्दे पर आते ही धमाल मचा देता है और यही वजह है कि वो आज एक बड़े स्टार है और लाखों दिलों पर राज करते हैं।

 

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 30, 2022 01:34 PM