---विज्ञापन---

Aditya yadav Birthday: निरहुआ के बेटे को आम्रपाली दुबे ने विश किया बर्थडे, शेयर की प्यारी तस्वीर

Aditya yadav Birthday: भोजपुरी स्टार्स आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) से जुड़ी खबरें अक्सर सामने आती रहती है। दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दर्शक इस जोड़ी को पसंद करते हैं और बेसब्री से उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं। आम्रपाली दुबे जितना करीब निरहुआ […]

आम्रपाली दुबे ने आदित्य यादव के जन्मदिन पर निरहुआ के बेटे को दी बधाई
आम्रपाली दुबे ने आदित्य यादव के जन्मदिन पर निरहुआ के बेटे को दी बधाई

Aditya yadav Birthday: भोजपुरी स्टार्स आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) से जुड़ी खबरें अक्सर सामने आती रहती है। दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दर्शक इस जोड़ी को पसंद करते हैं और बेसब्री से उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं। आम्रपाली दुबे जितना करीब निरहुआ के हैं उतना ही वो निरहुआ के परिवार वालों के भी नजदीक हैं। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने एक पोस्ट के जरिए निरहुआ के बेटे आदित्य यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। आम्रपाली ने अपने पोस्ट में निरहुआ के बेटे का एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसके बाद यह साफ जाहिर होता है कि एक्ट्रेस जितना करीब निरहुआ के हैं उतना ही उनके बेटे के दिल के करीब भी हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के बेटे आदित्य यादव के बर्थडे पर आम्रपाली ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में निरहुआ, आदित्य और आम्रपाली तीनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। फोटो भले ही थोड़ी धुंधली है। मगर दिल जीत लेने वाली है। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए आम्रपाली ने आदित्य को बर्थडे विश किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरे दोस्त और कॉन्फिडेंस आदि… मैं आपको बेइंतहा प्यार करती हूं। आम्रपाली की पोस्ट पर भोजपुरी के की चर्चित चेहरे कमेंट कर आदित्य को जन्मदिन की बधाई दिया। इनमें रानी चटर्जी, अयाज खान और ऋचा दीक्षित समेत कई स्टार्स शामिल हैं।

परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं आम्रपाली

आम्रपाली दुबे और निरहुआ के अफेयर की खबरें आये दिन हेडलाइंस का हिस्सा होती हैं। कई बार तो ये भी दोनों शादीशुदा हैं। अब इसमें कितनी सच्चाई है, इसपर न तो कभी निरहुआ ने बताया है और न ही कभी आम्रपाली ने कुछ कहा है। पर इनकी सोशल मीडिया पोस्ट बताती रहती हैं कि आम्रपाली सिर्फ निरहुआ की दोस्त नहीं हैं, बल्कि उनके परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं।

First published on: Nov 24, 2022 08:24 PM