---विज्ञापन---

Akshara Vs Pawan Singh: कभी पवन सिंह के इश्क में डूबी थीं अक्षरा सिंह, ऐसे आई रिश्ते में दरार

Happy Birthday Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज एक्ट्रेस अपना 29 वां जन्मदिन (Akshara Singh Birthday) मना रही हैं।एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ की तरह पर्सनल लाइफ भी बेहद दिलचस्प रही है। आइए आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें: यहाँ पढ़िए – Bhojpuri […]

Happy Birthday Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज एक्ट्रेस अपना 29 वां जन्मदिन (Akshara Singh Birthday) मना रही हैं।एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ की तरह पर्सनल लाइफ भी बेहद दिलचस्प रही है। आइए आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें:

यहाँ पढ़िए Bhojpuri Stars: लोकप्रियता में दिग्गजों को पछाड़ ये भोजपुरी स्टार बना नंबर 1, देखें लिस्ट


पवन सिंह के प्यार में पागल थीं अक्षरा सिंह

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह के इश्क के किस्से आज भी मशहूर हैं। ऐसा बताया जाता है कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान पवन और अक्षरा की मुलाकात हुई। दोनों अच्छे दोस्त बने। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां प्यार में बदल गई। सिनेमा के उस दौर में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए काफी थी। फैन्स भी अक्षरा और पवन की जोड़ी को साथ देखना बहुत पसंद करते थे।

इस वजह से टूटा रिश्ता

अक्षरा और पवन सिंह ने कई सारी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों एक साथ काफी समय बिताते थे। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अक्षरा सिंह जल्द ही पवन सिंह संग शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हालांकि अक्षरा सिंह संग रिश्ते में रहते हुए पवन सिंह ने ज्योति संग दूसरी शादी रचा ली। पवन सिंह की शादी के बाद इनके रिश्ते में खटास आ गई।


पवन सिंह संग शुरू हुआ विवाद

दरअसल इस विवाद ने दोनों के प्यार भरे रिश्ते को दुश्मनी में बदल दिया और विवाद भी कोई छोटा मोटा नहीं, बल्कि ऐसा कि इसके बाद दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन बैठे। दोनों ने बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा। अक्षरा ने पवन सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पवन पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया।

यहाँ पढ़िए – Akshara Vs Pawan Singh: कभी पवन सिंह के इश्क में डूबी थीं अक्षरा सिंह, ऐसे आई रिश्ते में दरार


बिग बॉस ओटीटी से मिली अलग पहचान

भोजपुरी फिल्मों की स्टार अक्षरा सिंह, छोटे पर्दे के कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) में भी नजर आईं। इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया। हालांकि एक्ट्रेस इस शो को जीत नहीं पाई लेकिन उन्होंने अपने बिंदास अंदाज से फैंस के दिल में खास जगह बनाई। आपको बता दें कि इस शो के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।भोजपुरी डीवा नेशनल स्टार बन कर सामने आईं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 30, 2022 12:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.