---विज्ञापन---

Akshara Singh: अक्षरा सिंह की बढ़ी मुश्किलें, वैशाली पुलिस ने घर के बाहर चिपकाया फरारी पोस्टर

Akshara Singh: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब एक बार फिर एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। वैशाली पुलिस (Vaishali Police) ने एक मामले में  अक्षरा सिंह को फरार घोषित किया है। इसके साथ ही पुलिस ने अक्षरा सिंह के घर के बाहर फरार पोस्टर […]

Akshara Singh
Akshara Singh

Akshara Singh: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब एक बार फिर एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। वैशाली पुलिस (Vaishali Police) ने एक मामले में  अक्षरा सिंह को फरार घोषित किया है। इसके साथ ही पुलिस ने अक्षरा सिंह के घर के बाहर फरार पोस्टर के इश्तेहार भी चिपकाए हैं।

क्या है मामला?

खबर के मुताबिक भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को नवंबर 2021 में वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा के पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर पर एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में कई नियमों का उल्लंघन किया गया था। इसके अलावा अक्षरा सिंह के स्टेज शो के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद वैशाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बॉडीगार्ड और भोजपुरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह के खिलाफ  FIR दर्ज किया था।

कई दिनों से फरार थीं अक्षरा सिंह

केस दर्ज होने के बाद से एक्ट्रेस लगातार फरार थीं। वहीं अब दो महीने पहले इस मामले में पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करवाया था, जिसके बाद अब फरारी का इश्तेहार निकाला गया है। बताया जा रहा है कि लालगंज थाने की पुलिस ने अक्षरा के पटना के घर पर फरारी का इश्तेहार चिपका दिया है। फरारी के इश्तेहार में अक्षरा के फरार होने का जिक्र है।

डांस करते नजर आई थीं अक्षरा

बीते साल मुन्ना शुक्ला के घर हुए पार्टी में अक्षरा सिंह को उनके साथ डांस करते देखा गया था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद एफआईआर में अक्षरा सिंह का नाम आने के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कोई बयान सामने नहीं आया है।

First published on: Nov 11, 2022 11:16 AM