Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री में आजकल पवन सिंह (Pawan Singh) के तलाक की खबरें छाई हुई हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति से अलग होने का फैसला किया है।इसी कड़ी में एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने अपना नया सॉन्ग रिलीज किया है।
दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपना लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज किया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह के भोजपुरी सॉन्ग ‘अब किसका घर जालाओगे…’ में अक्षरा अपने एक्स बॉयफ्रेंड की शादी में जाती हैं और स्टेज पर आकर बुके देती हैं। वे खुश होने की कोशिश करती हैं लेकिन बाद में दूर जाकर उनके चेहरे पर दर्द साफ झलकता है। अक्षरा ने इस गाने को एक्ट्रेस ने खुद अपनी आवाज में गाया है। वहीं गाने के लिरिक्स ऋषि ग्वाला ने लिखे हैं।
आपको बता दें कि पवन सिंह कभी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के प्यार में गिरफ्त थे। पहली पत्नी की मौत के बाद अक्षरा सिंह ही पवन का सहारा बनी थीं। लेकिन विवाद तब हुआ जब अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते में रहते हुए पवन सिंह ने ज्योति संग शादी कर ली थी। इसके बाद अक्षरा सिंह ने खुलेआम पवन सिंह के बारे में भला बुरा कहा था। हालांकि आज यह रिश्ता भी टूट गया है।