Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Akshara singh VS Pawan Singh: मुलाकात, प्यार, रिश्ता और राहें जुदा, जानें पवन और अक्षरा सिंह की ये स्टोरी

Akshara singh VS Pawan Singh: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की एक मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री हैं। वर्तमान में यह भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री के रूप में काम कर रही हैं। यह भोजपुरी की कई टीवी शोज में भी आ चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में रवि किशन की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से डेब्यू […]

akshara singh
अक्षरा सिंह जितना अपने काम को लेकर चर्चा में रहती हैं उतना ही एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को भी लेकर सुर्खियां बटोरा है।

Akshara singh VS Pawan Singh: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की एक मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री हैं। वर्तमान में यह भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री के रूप में काम कर रही हैं। यह भोजपुरी की कई टीवी शोज में भी आ चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में रवि किशन की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म से अक्षरा सिंह भोजपुरी दर्शकों के बीच छा गई थीं। वहीं, अक्षरा सिंह के लइफस्टाइल की बात करें तो वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं दिखाई देती हैं। अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने पोस्ट से फैंस का दिल जीत लेती हैं।

फिल्म सेट पर पहली बार मिले अक्षरा सिंह और पवन सिंह

अक्षरा सिंह जितना अपने काम को लेकर चर्चा में रहती हैं उतना ही एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को भी लेकर सुर्खियां बटोरा है। एक्ट्रेस का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ भी काफी वक्त तक सुनने को मिला था। बता दें, एक्ट्रस और पवन सिंह की मुलाकात पहली बार एक फिल्म के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। दोनों के अफेयर के चर्चे भोजपुरी सिनेमा में जोरों सोरों से थी। वह अक्सर एक दुसरे से मिला करते थे। ऐसे ही धीरे-धीरे ये मुलाकात कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। भोजपुरी की चर्चित जोड़ियों में से एक थी अक्षर-पवन की जोड़ी।

दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस ने किया काफी पसंद

बता दें, अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जो अपनी बात खुलकर सामने रखती हैं। उन्होंने पवन सिंह के साथ रिश्ते में होने की बात भी सरेआम कबूल की थी। वहीं दूसरी ओर दोनों की फिल्में हिट होती चली गई थी। दोनों की फिल्में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच खूब तहलका मचाती थी। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच की कैमिस्ट्री फिल्मों में भी साफ दिखाई देती थी।

ये भी देखें

ऐसे आई अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच दूरियां

दोनों ने ऑनस्क्रीन फिल्मों में कई बार इंटिमेट सीन्स भी किया था भोजपुरी फैंस को भी अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी बेहद पसंद थी। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच बहुत चीजों को लेकर मतभेद शुरु हो गया था यही वजह है की अक्षरा-पवन के बीच दूरियां आनी शुरू हो गई थी । अचानक से खबर मिली की पवन सिंह ने रातों-रात बलिया से ताल्लुक रखने वाली ज्योति सिंह से दूसरी शादी रचा ली है। जैसे ही ये खबर अक्षरा सिंह को मालूम हुई वो टूट गईं।

यूजर्स ने किया अक्षरा सिंह को ट्रोल

एक वक्त ऐसा भी आया जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की प्यार की दास्तां दुश्मनी में बदल गई। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का mms leak हुआ जिस कारण अक्षरा सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी वजह से उनका करियर संकट में पड़ गया है इसी कारण से कोई भी उनको भोजपुरी फिल्मों के मेर्कस साइन नही कर रहे हैं। हालांकि, अक्षरा सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि वह विडियो उनकी नही हैं लेकिन फिर अक्षरा सिंह ट्रोल के निशाने पर बनी हुई हैं। यह सब तब हुआ जब उनको फिल्मों की सक्त जरूरत थी।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Oct 21, 2022 12:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.