---विज्ञापन---

Akshara Singh Video: लता मंगेशकर के गाने पर अक्षरा सिंह का कातिलाना डांस, फैंस देख रहे हैं बार-बार

Akshara Singh Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी तरह एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी अदाओं के कारण चर्चा में हैं। दरअसल अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक […]

Akshara Singh New Video
Akshara Singh viral Video

Akshara Singh Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी तरह एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी अदाओं के कारण चर्चा में हैं। दरअसल अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है, जिसमें वो लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का गाना ‘तेरे दिल में मैं अपने अरमान रख दूँ’ पर कमर लचकाते नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम आईडी  से ये वीडियो बनाई है।

यहां देखिये अक्षरा सिंह का लेटेस्ट वीडियो

ये भी देखें

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘….उफ्फ लता जी’

भोजपुरी की शेरनी कहे जाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस वीडियो में साड़ी पहनी हैं और हर स्टेप को बखूबी निभाते नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने इस वीडियो के कैप्शन में लता मंगेशकर की तारीफ कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं आपको बता नहीं सकती नशा सा हो गया है इस गाने का…. उफ्फ लता जी’। वहीं लोगों की ओर से भी इस सॉन्ग को खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही फैन्स एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भी जमकर तारीफ कर रहे हैं और वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।

भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने चाहने वालों के बीच वीडियो शेयर करते रहती हैं। इसी बीच भोजपूरी हसीना की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी के अनेकों फिल्मों में काम कर चुकी हैं और वो एक सिंगर भी हैं। इसके अलावा अक्षरा सिंह सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आ चुकी हैं। फैन्स अक्षरा सिंह के गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

First published on: Oct 20, 2022 05:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.