Hamahu Jawan Bani Video: जिस तरह से फैंस में बॉलीवुड और टॉलीवुड को लेकर क्रेज है ठीक उसकी तरह से भोजपुरी इंडस्ट्री की फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री ने ऐसे-ऐसे हिट स्टार्स दिए हैं जिनके लाखों नहीं बल्कि करोड़ों फैंस देश के बाहर भी हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नाम भी शामिल है जो एक वक्त में कपल हुआ करते थे लेकिन आज उनका रिश्ता टूट चुका है।
भोजपुरी स्टार हैं अक्षरा-पवन (Hamahu Jawan Bani Video)
भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और जबरदस्त परफॉर्मेंस से करोड़ों फैंस को काबू में कर रखाहै। इस लिस्ट में फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पवन सिंह भी आते हैं। आज बात करते हैं उनके उस फेमस वीडियो सॉन्ग की जिसने सालों पहले सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया था। आज भी लोग इस वीडियो को रिपीट मोड में देखते हैं।
100 मिलियन से ज्यादा व्यूज
पवन सिंह और अक्षरा सिहं के इस वीडियो का नाम है-हमहू जवान बानी तुहु जवान। इस गाने में अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। पवन अक्षरा को गोद में उठाकर डांस कर रहें हैं। दोनों की प्यार भरी केमिस्ट्री फैंस को आज भी इंप्रेस कर रही है तभी तो आज भी इस गाने पर व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं। इस गाने को अबतक 110 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये गिनती अभी भी बढ़ रही है।
आज भी करता है ट्रेंड
आज भी ट्रेंड कर रहा ये गाना “हमहू जवान बानी तुहु जवान” फिल्म “सत्या” का है। इस रोमांटिक नंबर को पवन सिंह और हनी बी ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स मनोज मतलबी और विनय निर्मल ने लिखे थे जबकि म्यूजिक छोटे बाबा ने कंपोज किया था। फिल्म में पवन सिंह- अक्षरा सिंह लीड रोल में नजर आए थे।