TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Akshara Singh: मुन्ना शुक्ला की डांस पार्टी केस में अक्षरा सिंह को मिली जमानत

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बड़ी राहत मिली है। एक्ट्रेस को पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला डांस पार्टी केस (Akshara Singh bahubali munna shukla dance party case) में जमानत मिल चुकी है। वैशाली पुलिस अक्षरा सिंह को ढूंढने मुंबई गई थी और इधर सोमवार को उन्होंने हाजीपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद […]

अक्षरा सिंह को मुन्ना शुक्ला डांस पार्टी केस में मिली जमानत।
Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को बड़ी राहत मिली है। एक्ट्रेस को पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला डांस पार्टी केस (Akshara Singh bahubali munna shukla dance party case) में जमानत मिल चुकी है। वैशाली पुलिस अक्षरा सिंह को ढूंढने मुंबई गई थी और इधर सोमवार को उन्होंने हाजीपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी। बता दें कि कई महीनों से पुलिस अक्षरा सिंह के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट लेकर घूम रही थी। पुलिस उनका पीछा करते-करते उनके आवास मुंबई पहुंची थी। वहां भी एक्ट्रेस पुलिस के हाथ नहीं आईं और सोमवार को अक्षरा सिंह हाजीपुर कोर्ट पहुंचीं। वहां से जमानत लेकर वह निकल गईं।

क्या है मामला?

खबर के मुताबिक भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को नवंबर 2021 में वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा के पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर पर एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में कई नियमों का उल्लंघन किया गया था। इसके अलावा अक्षरा सिंह के स्टेज शो के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद वैशाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बॉडीगार्ड और भोजपुरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह के खिलाफ  FIR दर्ज किया था।

डांस करते नजर आई थीं अक्षरा

बीते साल मुन्ना शुक्ला के घर हुए पार्टी में अक्षरा सिंह को उनके साथ डांस करते देखा गया था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि, अब इस मामले में अक्षरा सिंह को जमानत मिल चुकी है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.