अक्षरा सिंह ने मारी बॉलीवुड में एंट्री, फेमस म्यूजिक डायरेक्टर संग मिलाया हाथ
Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज कल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी अभिनेत्री को बिग बॉस OTT से एक पहचान मिली हैं।
हाल ही में अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट (Salim Merchant) से मुलाकात की। इन पिक्चर्स को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि बहुत जल्द कुछ नया आने वाला है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह, सलीम मर्चेंट के साथ जल्द ही एक प्रोजेक्ट में काम करने वाली हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि एक्ट्रेस किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अक्षरा सिंह बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं या फिर भोजपुरी सिनेमा में ही सलीम मर्चेंट के साथ कुछ नया करने जा रहे हैं। बीते दिनों सलीम मर्चेंट ने भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के साथ भी काम किया था। उनका गाना सुपरहिट साबित हुआ। अब ऐसे में सभी की निगाहें अक्षरा सिंह पर टिकी हुई है।
भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल कर अक्षरा सिंह ने एक नया मुकाम हासिल किया है। अपनी मेहनत और टैलेंट से उन्होंने एक खास जगह बनाई है। सलमान खान के शो बिग बॉस OTT में आने के बाद अक्षरा सिंह की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। जिसका असर एक्ट्रेस के करियर ग्राफ पर बखूबी देखने को मिल रहा है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.