-विज्ञापन-

Akshara Singh: जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री मारेंगी अक्षरा सिंह, पोस्ट शेयर कर दिया बड़ा हिंट

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज कल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी अभिनेत्री को बिग बॉस OTT से एक पहचान मिली हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है।

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से अक्सर ही अपने फैन्स के साथ रूबरू होती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट वीडियो में ब्लैक ड्रेस पहने दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी कातिल अदाएं फैंस को घायल कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘लिखने के लिए क्या है’। इन्टरनेट वर्ल्ड में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महज कुछ देर पहले शेयर किए गए इस पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

 

और पढ़िएIN PICS: भोजपुरी बाला का दिखा ग्लैमरस अवतार, ब्लैक ड्रेस में कहर ढ़ा रही हैं अक्षरा सिंह

 

 

आपको बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें वह सलमान खान (Salman Khan) की सुपर हिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ फेम कोरियोग्राफर आदिल शेख के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों थम्स अप करते दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो अक्षरा सिंह लाल कलर की खूबसूरत ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि भोजपुरी बाला जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं।

 

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म हैं कि अभिनेत्री भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल बॉलीवुड में छलांग लगाने वाली हैं।गौरतलब हैं कि पिछले दिनों एक्ट्रेस पंजाबी गाने ‘लॉन्ग लाची’ (Laung Laachi) के भोजपुरी वर्जन में नजर आई थी। एक्ट्रेस का यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि बिग बॉस OTT (Bigg Boss OTT) के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली हैं।

 

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here