TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने किया ग्रेजुएट चायवाली को सपोर्ट, बोलीं- ‘आप प्रताड़ित करते हैं जबतक एक लड़की वेश्या…

Akshara Singh Support Graduate Chaiwali: ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। सोमवार को प्रियंका गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका गुप्ता, बिहार सरकार पर […]

Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने किया ग्रेजुएट चायवाली को सपोर्ट, बोलीं- 'आप प्रताड़ित करते हैं जबतक एक लड़की वेश्या...
Akshara Singh Support Graduate Chaiwali: ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। सोमवार को प्रियंका गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका गुप्ता, बिहार सरकार पर कई आरोप लगाती देखी जा रही हैं। प्रियंका ने कहा कि अचानक उनका ठेला गायब हो गया। उन्होंने नगर निगम पर उनके ठेले को उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं अब इसपर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने उनका साथ देते हुए गुस्से में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

प्रियंका के सपोर्ट में बोलीं अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो (Akshara Singh Video) पोस्ट करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है, 'ये है महिला सशक्तिकरण का जीता जागता नमूना। एक लड़की समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़कर खुद से कुछ करने की साहस जुटाती है तो सरकारी बाबू से लेकर प्रशासन और समाज के ठेकेदार से मीडियाकर्मी तक सब मूकदर्शक बने रहते हैं। उसे प्रताड़ित करते हैं। जब तक कि वो लड़की वैश्या ना बन जाए। तुम्हारी हिम्मत तब कहां होती है जब राजशाही में बैठे लोग तुम्हारी पल-पल धज्जियां उड़ाते हैं।' यहाँ पढ़िए - Neha Malik Video: नेहा मलिक की मुस्कुराहट पर फैंस हुए फिदा- बोले- ‘तुम पसंद हो’

बिहार सरकार की लगाई क्लास

अक्षरा सिंह कैप्शन में आगे लिखती हैं, 'मौन रहो तुम सब, चुप रहो क्योंकि तुम सब भी कातिल हो एक लड़की के सामाजिक ढांचे को ध्वस्त करने में। तुम्हें सिर्फ मसाला चाहिए...मेरे लाला। ये रहा सरकार का महिला सशक्तिकरण का नमूना। कहीं जगह देकर बसा नहीं सकते पर पल में लड़की को उजाड़ देने का धौंस रखते हैं। लानत है आप लोगों पर...बिहार सरकार।' यहाँ पढ़िए - Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने किया ग्रेजुएट चायवाली को सपोर्ट, बोलीं- ‘आप प्रताड़ित करते हैं जबतक एक लड़की वेश्या…

प्रियंका गुप्ता का ठेला अचानक हुआ था गायब

प्रियंका गुप्ता ने ग्रेजुएट चायवाली के नाम से अपना ठेला खोला था जिसकी वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने पहले पटना में विमेंस कॉलेज पर स्टॉल लगाया था। उनके स्टॉल पर चाय पीने के लिए अक्षरा सिंह भी वहां गई थीं। उसके बाद प्रियंका वहां से बोरिंग रोड शिफ्ट हो गई थीं। कई बार प्रियंका के ठेले को वहां से हटाया भी गया है। उसके बाद सोमवार को प्रियंका ने नगर निगम पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसका ठेला वहां से गायब कर दिया है। और प्रियंका को वहां पर कुछ कप और डिब्बे रखे हुए मिले थे। प्रियंका ने अपने वीडियो में ये भी कहा था कि उनको कमिश्नर की तरफ से परमिशन मिली हुई है। फिर भी नगर निगम ने उनका ठेला वहां से हटा दिया। यहाँ पढ़िए - भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.