Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Akshara Singh: अपनी शादी को लेकर अक्षरा सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसा दुल्हा चाहिए

Akshara Singh: भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का बच्चा बच्चा दीवाना है। भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक्ट्रेस के जलवे है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं आए दिन तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती है। इसी बीच एक्ट्रेस एक खास वजह से सुर्खियों में है। […]

Akshara Singh: भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का बच्चा बच्चा दीवाना है। भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक्ट्रेस के जलवे है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं आए दिन तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती है। इसी बीच एक्ट्रेस एक खास वजह से सुर्खियों में है।

एक्ट्रेस ने शादी समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्‍होंने कहा कि वह ऐसे लड़के से शादी करेंगी जिनका अपना खुद का वजूद हो। साथ ही अक्षरा सिंह ने सिंगर और एक्‍टर पवन सिंह को लेकर भी बड़ी बात कही। भोजपुरी एक्‍ट्रेस ने कहा कि उनकी नजर में पवन सिंह न तो बेस्‍ट एक्‍टर हैं और न ही बेस्‍ट सिंगर।

और पढ़िए – खेसारी का एक और धमाका, वायरल हो रहा है ‘बेदर्दा दर्द देले बा’

 

 

 

और पढ़िए –भोजपुरी बाला अक्षरा सिंह संग आमिर खान ने किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

 

उन्‍होंने भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सबसे बेस्‍ट एक्‍टर में रवि किशन, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव का नाम लिया। अपनी शादी को लेकर अक्षरा सिंह ने अपनी शादी को लेकर कहा कि वह फिलहाल वैवाहिक बंधन में नहीं बंधने जा रही हैं। उन्‍होंने हंसते हुए कहा कि अगर वह अभी शादी करेंगी तो उनके दीवाने मर जाएंगे।

वह अपने चाहने वालों को निराश नहीं करना चाहती हैं। अक्षरा ने अपने सपनों के राजकुमार के बारे में भी ख्‍वाहिश जाहिर की है। अक्षरा सिंह ने बताया कि उन्‍हें खुद का वजूद वाला लड़का पसंद है। साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया कि अभी तक उनको इस तरह का कोई लड़का मिला नहीं है। बात अगर अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट को लेकर तो वे इन दिनों अपकमिंग भोजपुरी फिल्म डार्लिंग में बिजी हैं।

 

 

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 29, 2022 01:28 PM