TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

रिलीज को तैयार आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म मंडप, आंखें गड़ाकर बैठे हैं फैंस

Nirahua Amrapali Mandap Release Date: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दोनों ही स्टार्स भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। फैंस को हमेशा इनकी फिल्म से लेकर उनके गाने तक का इंतजार रहता है। अब कुछ ही घंटों में दोनों स्टार्स फैंस से रूबरू होने […]

mandap release
Nirahua Amrapali Mandap Release Date: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दोनों ही स्टार्स भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। फैंस को हमेशा इनकी फिल्म से लेकर उनके गाने तक का इंतजार रहता है। अब कुछ ही घंटों में दोनों स्टार्स फैंस से रूबरू होने वाले हैं। जी हां दोनों की अपकमिंग फिल्म मंडप रिलीज के लिए एकदम तैयार है। जी हां 29 सितंबर को निरहुआ और आम्रपाली दुबे धमाल मचाने जा रहे हैं।

रिलीज को तैयार मंडप (Nirahua Amrapali Mandap Release Date)

भोजपुरी इंडस्ट्री और उसके फैंस की गिनती करोड़ों में है। देश से लेकर विदेश तक इस इंडस्ट्री का सिक्का बोलता है और इसी लिस्ट में शामिल हैं निरुहुआ और आम्रपाली दुबे का नाम। दोनों की स्क्रीन पर जुगलबंदी जबरदस्त है। फैंस को साथ में दोनों की केमेस्ट्री बेहद ही पसंद है तभी तो दोनों ही स्टार्स फैंस के साथ अपने लेटेस्ट से लेटेस्ट वीडियो और गाने शेयर करते रहते हैं। अब इस कड़ी में दोनों एक बार फिर फिल्म के जरिए फैंस के बीच आने वाले हैं।

29 सितंबर को होगी रिलीज

कुछ वक्त पहले ही उनकी फिल्म मंडप का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब कल यानी कि 29 सिंतबर को फिल्म रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म के एक्टर निरहुआ ने फैंस से कहा है कि मंडप एक इंटरटेनमेंट वाली फिल्म है। फिल्म को आनंद सिंह ने डायरेक्ट किया है।

निरहुआ ने फैंस से की अपील

उन्होंने कहा कि इस फिल्म को आप सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर देखें और इसके बारे में चर्चा भी करें कि आपको फिल्म कैसी लगी। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म की सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। जिन्होंने बताया कि फिल्म के संवाद से लेकर गीत-संगीत तक बहुत अच्छे हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.