साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'इनिक्कुम इलामाई' से विजयकांत ने डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ राधिका सरथकुमार और सुधाकर भी नजर आए।
फिल्म 'कैप्टन प्रभाकरन' साल 1991 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म विजयकांत की 100 वीं फिल्म थी और इसके बाद से ही फैंस ने उन्हें कैप्टन का नाम दे दिया था।
फिल्म 'पोनमाना सेल्वन' साल 1989 में आई थी। ये फिल्म कन्नड़ फिल्म 'करुणामयी' का रीमेक थी। फिल्म उस दौर में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'उलावुथुराई में विजयकांत ने वसंत पेरियासामी का किरदार निभाया था। फिल्म ने मीना, जनगराज ने भी काम किया था।
फिल्म 'वानथाई पोला' में विजयकांत ने डबल रोल निभाया था। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी जो उस दौर में सिनेमाघरों में 250 दिनों से ज्यादा चली थी।
विजयकांत की फिल्म 'वल्लारासु' साल 2000 में आई थी। फिल्म में उन्होंने डीसीपी वल्लारासु का रोल निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
विजयकांत की एक्शन फिल्म 'नरसिम्हा' साल 2001 रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। ईशा कोप्पिकर, रघुवरन, नासर और रंजीत जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा थे