जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देंगी ये फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

5 सितंबर 2025 को फिल्म 'घाटी' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अनुष्का शेट्टी लीड किरदार निभा रही हैं।

Ghaati

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' सिनेमाघरों में 5 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त, सोनम बाजवा, हरनाज संधू भी नजर आएंगे।

Baaghi 4

विवेक अग्निहोत्री की थ्रिलर फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' 5 सितंबर को रिलीज होगी। सिमरत कौर, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं।

The Bengal Files

12 सितंबर को फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' रिलीज होगी। आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, गुलशन ग्रोवर जैसे एक्टर्स इस फिल्म में नजर आएंगे।

Heer Express

फिल्म 'एक चतुर नार' 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश लीड रोल में नजर आएंगे

Ek Chatur Naar

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'निशानची' 19 सितंबर को रिलीज होगी।

Nishaanchi

अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' 19 सितंबर को रिलीज होगी। अक्षय के अलावा अरशद वारसी, हुमा कुरेशी और अमृता राव भी इस फिल्म में नजर आएंगे। 

Jolly LLB 3